{"_id":"6846e12ce31d3da0af058fdd","slug":"industrial-development-will-bost-up-by-namo-bharat-and-metro-meerut-news-c-14-1-mrt1050-884972-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namo Bharat Train: मेरठ में नमो भारत और मेट्रो से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, दिल्ली तक पहुंचने में होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namo Bharat Train: मेरठ में नमो भारत और मेट्रो से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, दिल्ली तक पहुंचने में होगी आसान
Mon, 09 Jun 2025 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 06:57 PM IST
सार
मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो के संचालन से शताब्दी नगर, बेगमपुल जैसे क्षेत्रों में खेल उपकरण, जूते और दूध उत्पादों जैसे उद्योगों को लाभ होगा। यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन और 120 किमी/घंटा की रफ्तार वाली मेट्रो दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी को और आसान बनाएगी।
विज्ञापन
नमो भारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली नमो भारत अब मेरठ के अंदरुनी हिस्से में पहुंचने वाली है। मेरठ में नमो भारत के साथ-साथ मेट्रो भी चलेगी, जिसके कारण शहर के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी। मेरठ में कई तरह के उद्योग हैं, जिनमें खेलों से जुड़ा सामान जैसे क्रिकेट बैट विश्व प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा कई तरह के खेल उपकरण भी मेरठ में ही बनाए जाते हैं। मेरठ के अंदरुनी इलाकों जैसे शताब्दी नगर और बेगमपुल से नमो भारत संचालित होने के साथ ही इन सभी उद्योग और औद्योगिक इकाइयों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच दौड़ रही नमो भारत ट्रेन का मेरठ की तरफ अगला स्टेशन शताब्दी नगर है, जो संचालन के लिए तैयार हो रहा है। खास बात है कि मेरठ साउथ से ही मेट्रो भी संचालित होनी है। परतापुर और रिठानी, मेरठ साउथ से शताब्दी नगर के बीच में दो मेट्रो स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर नमो भारत का स्टॉप नहीं होगा और केवल मेट्रो ट्रेन रुकेंगी। शताब्दी नगर के बाद नमो भारत का अगला स्टेशन बेगमपुल है जिसे मेरठ का दिल भी कहा जाता है।
विज्ञापन
परतापुर और रिठानी में कई औद्योगिक इकाइयां हैं। इस क्षेत्र में खेलों से जुड़े कई तरह के उपकरण भी बनाए जाते हैं जिनकी सप्लाई ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों तक है। साथ ही जूते बनाने वाली कंपनियां भी यहां शामिल हैं, जो देश के कई हिस्सों में अपना सामान भेजती हैं। इसी क्षेत्र में दूध की एक बड़ी कंपनी का प्लांट है, जिसका संचालन सहकारी समिति करती है। इस प्लांट में दूध और इससे बनने वाले तमाम उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकिंग आदि से जुड़े कार्य किए जाते हैं और इनकी सप्लाई भी होती है। अचार और मुरब्बे बनाने और इसकी प्रोसेसिंग से जुड़े कार्य करने के लिए भी इन क्षेत्रों में फैक्टरी हैं। इन औद्योगिक इकाइयों में काफी सामान दिल्ली से भी आता है, जिसके लिए कर्मचारियों को दिल्ली आना-जाना पड़ता है। नमो भारत संचालित होने से उन सभी को आसानी होगी।
विज्ञापन
मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो है, जिसकी अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा है। देश में ऐसा पहली बार है कि जिस ट्रैक और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सेमी हाई-स्पीड नमो भारत दौड़ेगी, उसी पर मेरठ मेट्रो का संचालन भी होगा। नमो भारत ट्रेन फिलहाल दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 55 किमी. के संचालित खंड में 11 स्टेशनों के बीच चल रही है।