फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indu Shekhar murder case: Scheduled Caste people gathered in Commissionerate Park

इंदु शेखर हत्याकांड: अनुसूचित जाति के लोग कमिश्नरी पार्क में हुए एकत्र, गहमागहमी के बीच तीसरी बार दिया ज्ञापन

Wed, 10 Jan 2024 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jan 2024 03:35 PM IST
सार

मेरठ में 25 अक्टूबर को साधारण पुर गांव निवासी राजमिस्त्री इंदु शेखर की परीक्षितगढ़ के धनपुर गांव में हत्या हो गई थी।

विज्ञापन
Indu Shekhar murder case: Scheduled Caste people gathered in Commissionerate Park
कमिश्नरी पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में राजमिस्त्री इंदु शेखर की हत्या के मामले में अनुसूचित जाति के लोग कमिश्नरी पार्क में पहुंच गए, जबकि अनुसूचित जाति के जिम्मेदार लोगों ने महापंचायत स्थगित करने का ऐलान कर दिया था। गहमागहमी के बीच एडीएम सिटी को तीन बार ज्ञापन दिया गया। 

विज्ञापन


25 अक्टूबर को साधारण पुर गांव निवासी राजमिस्त्री इंदु शेखर की परीक्षितगढ़ के धनपुर गांव में हत्या हो गई थी। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दो नामजद आरोपी अभी फरार इंदु शेखर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और उसके परिवार को आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी, मेरठ शहर में फ्लैट देने की मांग को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों ने 10 जनवरी को कमिश्नरी पार्क में महापंचायत का ऐलान किया था।

विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक विनोद हरित, प्रोफेसर सतीश प्रकाश, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी सहित पीड़ित परिवार के लोगों के साथ एडीएम सिटी के यहां बैठक हुई थी। जिसमें महापंचायत स्थगित करने की बात हो गई।

इसके बावजूद बुधवार सुबह अनुसूचित जाति के लोग कमिश्नरी पार्क में पहुंचे। पहले ज्ञापन इंदु शेखर के बेटे वंश ने दिया। दूसरा ज्ञापन अनुसूचित जाति के लोगों ने और तीसरा ज्ञापन युवा शक्ति संघ ने दिया।  3:00 बजे तक कमिश्नर पार्क में गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में सभी लोग धीरे-धीरे अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed