फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indore-Dehradun Express stood for 37 minutes, passenger upset

37 मिनट खड़ी रही इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, यात्री परेशान

Tue, 15 Oct 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Indore-Dehradun Express stood for 37 minutes, passenger upset
37 मिनट खड़ी रही इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, यात्री परेशान
विज्ञापन

मेरठ। इंदौर से वाया मेरठ, देहरादून को जाने वाली इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस सोमवार को 37 मिनट तक सिटी स्टेशन खड़ी रही। दोपहर 1.18 से 1.57 बजे तक सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रेन के खड़े होने से यात्री परेशान रहे। स्टेशन मास्टर की तरफ से ट्रेन के खड़े होने का कारण की सूचना एनाउंस कराई गई।

दरअसल मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-लक्सर सेक्शन के लक्सर-ऐथल, पथरी और इक्कर यार्ड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का आवागमन ठप है। ऐसे में कई प्रमुख ट्रेनें रद्द चल रही हैं। सुबह के समय मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने वाले यात्रियों के लिए काफी परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर त्योहार सप्ताह शुरू होने से भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस कार्य के होने से अहमदाबाद से वाया मेरठ, हरिद्वार को जाने वाली योगा एक्सप्रेस का संचालन मेरठ तक किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली-देहरादून शताब्दी 22 अक्तूबर तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

आज यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस
देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस - 14 से 21 अक्तूबर
दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर - 10 से 19 अक्तूबर, लक्सर तक जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed