फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Individual forms of 10th-12th will be filled from 19 centers

19 केंद्रों से भर सकेंगे 10वीं-12वीं के व्यक्तिगत फॉर्म

Wed, 29 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Individual forms of 10th-12th will be filled from 19 centers
19 केंद्रों से भर सकेंगे 10वीं-12वीं के व्यक्तिगत फॉर्म
विज्ञापन

मेरठ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत फार्म (प्राइवेट) भरने के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। छात्र पांच अगस्त तक निर्धारित केंद्रों पर आवेदन कर सकते हैं। मेरठ में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण केंद्र और पत्राचार के छात्रों के लिए अग्रसारण केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ छात्र और छात्राओं दोनों के लिए है, जबकि कुछ सिर्फ छात्रों व छात्राओं के लिए हैं।
पंजीकरण केंद्रों पर हाईस्कूल के अधिकतम 600 और इंटर के अधिकतम 400 छात्रों के पंजीकरण करने की अनुमति दी गई है। जहां सिर्फ इंटर के पत्राचार केंद्र हैं वहां 800 तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से साल 2021 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में आवेदन के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की समय सारणी जारी कर दी गई है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के विवरण आवेदन केंद्रों की ओर से ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। 5 अगस्त तक मिले आवेदनों के शुल्क चालान के माध्यम से प्रधानाचार्य को 10 अगस्त तक जमा कर उसका विवरण अपलोड करना है, जबकि विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त 2020 तक। पिछले साल भी यही 19 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

ये बनाए गए हैं केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर (सिर्फ छात्रों के लिए) राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में (सिर्फ छात्राओं के लिए), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ (सिर्फ छात्राओं के लिए), राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किठौर (सिर्फ छात्राओं के लिए), छात्र-छात्राओं दोनों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज महादेव, राजकीय हाई स्कूल बिसौला, राजकीय इंटर कॉलेज कपसाढ़, राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर जानी, राजकीय इंटर कॉलेज पूठखास और पंडित दीनदयाल मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्राचार के लिए बनाए गए केंद्र
कृषक इंटर कॉलेज मवाना, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना, सेंट जोसेफ कन्या इंटर कॉलेज सरधना, राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माधवपुरम अन्य बोर्ड के लिए जिला कारागार में बंद अभ्यर्थियों के लिए मिश्रित पंजीकरण केंद्र बनाया है। अन्य बोर्ड के लिए छात्राओं के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड को केंद्र बनाया है। छात्रों के लिए राजकीय हाईस्कूल पावली खास को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed