फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indian volleyball team wins in South Africa players welcome to airport

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय वॉलीबॉल टीम का जलवा, खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Thu, 26 Jul 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Indian volleyball team wins in South Africa players welcome to airport
भारतीय वॉलीबॉल टीम - फोटो : अमर उजाला
17 से 22 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित ब्रिक्स गेम्स 2018 में अंडर-21 भारतीय वॉलीबॉल टीम बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर रजत पदक जीता। वहीं,बालक वर्ग में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनो वर्गों की पदक विजेता भारतीय वॉलीबॉल टीम का बुधवार सवेरे  नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

संयुक्त रूप से भारतीय वॉलीबॉल संघ एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों  के. वासवन भारतीय वॉलीबॉल संघ सहायक सचिव व मेरठ मंडल के कोर्डिनेटर सुभाष पांचाल, मेरठ उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय वॉलीबॉल टीमों का गर्मजोशी के साथ फूलमाला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया।

एशियन गेम्स में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
इस अवसर पर भारतीय वॉलीबॉल संघ के महासचिव राम अवतार सिंह जाखड़ भी भारतीय टीमों के साथ जोहान्सबर्ग से पदक विजेता टीमो के साथ पहुंचे। भारतीय टीमो के स्वागत में उन्होंने कहा कि ये भारत एवं भारतीय वॉलीबॉल संघ के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत है भारतीय वॉलीबॉल टीम भविष्य में विश्व मे भारत का नाम वॉलीबॉल जगत में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराएगी। 

राम अवतार सिंह जाखड़ ने टीमों के एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कहा कि अगस्त 2018 में'एशियन गेम्स' जकार्ता इंडोनेशिया में आयोजित किए जाएंगे। इनमें भी भारतीय वॉलीबॉल टीमें निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed