फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   indian ralways: Sangam arrived meerut at the right time after 22 months Nauchandi Late as usual

22 महीने बाद सही वक्त पर मेरठ पहुंची 'संगम', नौचंदी हमेशा की तरह लेट

Thu, 26 Jul 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 26 Jul 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
indian ralways: Sangam arrived meerut at the right time after 22 months Nauchandi Late as usual
संगम एक्सप्रेस
देश की रेलें जहां अपनी चाल को लेकर अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। वहीं, रेलों का समय ठीक कराने का प्रयास भी लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को रेल यात्रियों ने संगम एक्सप्रेस के सही समय पर मेरठ पहुंचने पर राहत की सांस ली।  
विज्ञापन


पिछले 22 महीने से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस ने मंगलवार को राइट टाइम पहुंचकर यात्रियों को बड़ी राहत दी। यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय पर सिटी स्टेशन पहुंची। इसके साथ लंबे समय से लेट चल रही नौचंदी एक्सप्रेस की चाल नहीं सुधर रही है। राज्यरानी एक्सप्रेस आने में लेट पहुंच रही है, लेकिन इसे यहां से राइट टाइम रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

22 महीने में एक दिन भी ठीक समय पर नहीं पहुंची दोनों ट्रेन

नौचंदी व संगम एक्सप्रेस पिछले 22 महीनों से वापसी में लेट पहुंच रही है। इन दोनों ट्रेनों को लंबे समय से राइट टाइम कराने का प्रयास चल रहा है। ट्रेनों के लेट होने का मामला रेल मंत्री के दरबार में कई बार पहुंच चुका है। मंगलवार को संगम ने रिकॉर्ड वापसी करते हुए निर्धारित आगमन समय सुबह पौने सात बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ ही लेट चल रही नौचंदी

एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से सुबह करीब पौने ग्यारह बजे पहुंची। संगम एक्सप्रेस पिछले कई दिन से समय में सुधार कर रही थी। मंगलवार को राइट टाइम पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों को राइट टाइम करने का प्रयास किया जा रहा है। सेक्शन पर चल कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लाक लिए जाने और बारिश के चलते ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed