फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India-China dispute: The pubg game banned in india and support of youths of Meerut

भारत-चीन विवाद: देश में पबजी का खेल खत्म, तकनीकी चोट से टूटेगा चीन, युवा बोले- देशसेवा पहले

Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
India-China dispute: The pubg game banned in india and support of youths of Meerut
अवंतिका खन्ना और दीक्षा - फोटो : अमर उजाला

युवाओं के दिल की धड़कन बन चुका पबजी अब उनसे दूर हो गया है। सरकार ने चीन पर करारा वार करते हुए पबजी समेत 118 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, युवाओं को सरकार के इस फैसले से निराशा जरूर हुई है, लेकिन खेल से जरूरी उन्होंने देशसेवा को बताया है। युवाओं का कहना है कि चीन हमें परेशान कर हमारे सैनिकों पर प्रहार कर रहा है। ऐसे में उसे तकनीकी चोट भी जरूरी है।

विज्ञापन


इससे पहले भी केंद्र सरकार ने चीन पर तकनीकी प्रहार किया था। इसके बावजूद चीन लगातार देश की सीमा पर सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ने के लिए आगे आ रहा था। इस बार फिर सरकार ने तकनीकी चोट कर चीन को बता दिया है कि अगर वह कुछ भी करने की कोशिश करेगा तो भारत के पास सभी तरह के हथियार मौजूद हैं।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बड़े तक 
चार-चार लोगों की टीम बनाकर बच्चों से लेकर बडे़ तक पबजी खेल के दीवाने हैं। 100 टीमें अपनी जीत के लिए इस खेल में खेलती हैं। बच्चों में भी लोकप्रिय हो चुका ये खेल अब खत्म हो जाएगा, लेकिन बच्चों में भी देशसेवा का जज्बा सबसे पहले है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा बोले- खेल से पहले देशसेवा
मजा तो आता था खेलने में, लेकिन अगर देशसेवा पहले है तो हम आगे रहेंगे। चीन को करारा जवाब देना जरूरी है। - अस्तित्व सिंह

हम सब इस खेल को मित्रों के साथ खेलते थे, लेकिन चीन अगर हमारे साथ ऐसा कर रहा है तो हम देश के साथ हैं। - अवंतिका खन्ना

इसे पहले ही बंद कर देना चाहिए था। चीन हमसे अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है। हम क्यों चीन के खेल खेलें। - आयुषी शर्मा

खेलने में मजा बहुत आता है, लेकिन देश के लिए हम सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार हैं। खेल से ऊपर अपना देश है। - दीक्षा

ऐसे देश के साथ ऐसा ही करना चाहिए। अगर नहीं मान रहा है तो उसके ऊपर प्रतिबंध लगाकर चोट करनी जरूरी है। - पीयूष जोशी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed