फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indecent behaviour with BVG company employee while collecting money

Meerut News: वसूली करने पर बीवीजी कंपनी के कर्मचारी के साथ अभद्रता

Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with BVG company employee while collecting money
मेरठ। वार्ड-31 घोपला गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली बीवीजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि पार्षद ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और कूड़ा कलेक्शन के बदले में वसूली का बिल जमा वाली मशीन भी छीन ली। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलील ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, बावजूद मशीन वापस नहीं हुई।
विज्ञापन

निलंबन की बहाली के बाद बीवीजी कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को कूड़ा कलेक्शन के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारी वार्ड 31 घोपला गांव में वसूली भी कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने वसूली करने का विरोध किया। आरोप लगाया कि जब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है तो पैसा किस बात का दिया जाए। जिस पर हंगामा शुरू हो गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पार्षद ने कर्मचारी से पैसा जमा करने वाली मशीन छीन ली और उनके साथ गाली-गलौज की है। जिस पर कर्मचारी वापस लौट आए और काम न करने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने महापौर, नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दी। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने पार्षद को कॉल करके मशीन वापस करने की बात पार्षद से कही। इस प्रकरण को लेकर कंपनी कर्मचारियों ने परतापुर थाने में एफआईआर दर्ज करने की बात भी कहीं। बीवीजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल का कहना है कि उनके कर्मचारियों के साथ लगातार अभद्रता हो रही है। कई बार निगम अधिकारियों को जानकारी दी जाती है, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल रही है। बुधवार को भी घोपला गांव में कर्मचारियों के साथ अभद्रता हुई है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि अभद्रता हुई थी। बाद में समझौता कर दिया गया। पार्षद कीर्ति घोपला का कहना है कि गांव के लोग कूड़ा नहीं उठने की शिकायत कर रहे थे। कंपनी के कर्मचारी पार्षद पर ठीकरा फोड़ रहे थे। जिसकी जानकारी पर मैं मौके पर गया था। कोई अभद्रता नहीं हुई हैं। मशीन छीनने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed