{"_id":"5dcc67178ebc3e5afd116da2","slug":"indecency-with-the-team-seizing-polythene-meerut-news-mrt453443182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन जब्त करने पहुंची टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन जब्त करने पहुंची टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन जब्त करने वाली टीम से अभद्रता
मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को शहर में जगह-जगह पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। गढ़ रोड पर किराना व्यापारी ने टीम के साथ अभद्रता की। जिस पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने विरोध के बावजूद दुकानदार से जुर्माना वसूला।
टीम ने रिटायर्ड लेफ्टीनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में शास्त्रीनगर, इंदिरा चौक और गढ़ रोड पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। मेडिकल कॉलेज के सामने किराना व्यापारी की दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार ने अन्य व्यापारियों को बुला लिया। साथ ही टीम को घेर लिया। टीम के सदस्यों का आरोप है कि व्यापारी ने उनके साथ अभद्रता की। हंगामा करने वाले व्यापारी नेताओं ने इस बार जुर्माना न वसूलने की मांग की। लेकिन टीम के सदस्य नहीं माने। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई। टीम ने दुकानदार से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। एक ही दिन में जगह-जगह से 13 किलो पॉलिथीन पकड़ी और 10 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले।