फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   increase the number of covid test : commisioner

कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए : मंडलायुक्त

Sun, 23 Aug 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
increase the number of covid test : commisioner
मेरठ। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शनिवार को कोरोना महामारी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्म स्तर पर चेकिंग कराएं। वहीं, रिकार्ड दुरुस्त रखें। उन्होंने जिले में कोविड टेस्ट संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कंटेनमेंट जोन में चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान में लक्षण युक्त मरीजों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पताल कोरोना मरीजों की सूचना दें। उन्होंने इस विषय पर प्राइवेट अस्पतालों की एक बैठक सोमवार को विकास भवन में बुलाने के निर्देश दिए। जिसकी अध्यक्षता वह स्वयं करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संदिग्ध मरीजों की जांच आवश्यक रूप से की जाए तथा कोरोना चेन तोड़ने के मद्देनजर कार्ययोजना बनाई जाए।
विज्ञापन

लक्षण दिखे तो करें भर्ती
उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के दौरान यदि मरीज में लक्षण प्रतीत होते हैं तो उन्हें तुरंत भर्ती किया जाए। उन्होंने कोरोना से संबंधित अस्पतालों में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर की स्थिति, गैस सिलिंडर, दवा की उपलब्धता एवं एंबुलेंस आदि की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के रिस्पांस टाइम को कम किया जाए। जिला अधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि शासन से प्राप्त सभी निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मृत्यु दर में कमी आई है। यह भी बताया कि अब कंटेनमेंट जोन 100 मीटर का है। यहां सीडीओ ईशा दुहन, एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed