{"_id":"5fd1c2988ebc3e40f95c0754","slug":"income-tax-team-raid-at-businessman-s-house-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में सर्राफ के घर व कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम का छापा, व्यापारियों ने किया कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में सर्राफ के घर व कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम का छापा, व्यापारियों ने किया कार्रवाई का विरोध
Thu, 10 Dec 2020 12:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गुरुवार को प्रसिद्ध श्यामा सर्राफ के आवास व कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। आज सुबह टीम कानपुर से मेरठ पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में प्रसिद्ध श्यामा सर्राफ के आवास व कार्यालय पर टीम ने सुबह छापेेमारी की। इस दौरान काफी संख्या में व्यापारी मौके पर जमा हो गए। कारोबारियों ने इनकम टैक्स की टीम का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि आयकर विभाग ने सुबह के समय उस वक्त कार्रवाई की जब सर्राफ के शोरूम में पूजा-अर्चना की जा रही थी। इनकम टैक्स की रेड की सूचन मिलते ही व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध जताया। हालांकि आयकर विभाग की टीम पर इसका कोई असर नहीं हुआ और टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले व्यवसाई के बेटे का अपहरण हुआ था। जिसके बाद फिरौती देने के बाद वापस लौटा था। साथ ही तीन साल पूर्व इनके पोते का भी लिटिल अपैक्स स्कूल से अपहरण हुआ था। उसे पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया था।