फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income Tax Department sent a notice to a farmer for a transaction of Rs 57 crore

Meerut News: आयकर विभाग से किसान को पहुंचा 57 करोड़ के लेनदेन का नोटिस

Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department sent a notice to a farmer for a transaction of Rs 57 crore
दौराला (मेरठ)। पीरपुर गांव निवासी किसान विनय के घर सोमवार को डाक से आयकर विभाग ने नोटिस भेजा। नोटिस में दो फर्मों से 57 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्शाया गया है। नोटिस मिलने के बाद किसान ने आयकर विभाग में संपर्क साधा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसान का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने थाने व साइबर सेल में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

किसान विनय ने बताया कि उसके पास तीन बीघा खेती है, जिसमें वह अपने भाई के साथ मिलकर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने पेन कार्ड भी बनवा रखा है और आज तक पेन कार्ड का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व बैंक में खाता खुलवाने के लिए उपयोग किया है। बताया कि सोमवार को डाक के माध्यम से उसके घर एक नोटिस आया। नोटिस उसके नाम से था और आयकर विभाग की ओर से भेजा गया था। नोटिस में उसकी दो फर्म दशाईं गई हैं, जबकि उसकी कोई फर्म नहीं है। बताया कि पेन कार्ड के जरिए लगभग 57 करोड़ से अधिक का लेनदेन दर्शाया गया है। उसका बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

नोटिस प्राप्त होने के बाद मंगलवार को पीड़ित किसान आयकर विभाग पहुंचा और अधिकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। अब, किसान ने दौराला थाने व साइबर सेल में प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी होने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। वहीं, आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार संभवत: किसान के साथ धोखाधड़ी हुई होगी। पीड़ित किसान संबंधित अधिकारियों से जांच करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकता है। पूर्व में इस तरह का हापुड़ और नोएडा में भी मामला प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed