फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Income Tax Department raid on plywood trader on Delhi Road in Meerut

यूपी: मेरठ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली रोड पर प्लाईवुड व्यापारी के यहां मारा छापा

Tue, 08 Mar 2022 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Mar 2022 01:33 PM IST
सार

मेरठ में आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया गया कि संचालक मनीष और सुधीर पर टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।

विज्ञापन
Income Tax Department raid on plywood trader on Delhi Road in Meerut
income tax raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आयकर विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड पर एक प्लाईवुड व्यापारी के यहां छापेमारी की है। आयकर विभाग ने यहां दिल्ली रोड पर हरीश प्लाईवुड के संचालक के यहां छापेमारी की।

विज्ञापन


बताया गया कि संचालक मनीष और सुधीर पर टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के  बाद आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे मेरठ पहुंची और छापेमारी की।  
विज्ञापन


बताया गया कि टीम में गाजियाबाद, दिल्ली और मेरठ के भी अधिकारी शामिल हैं। अभी सिर्फ सर्वे की जानकारी प्राप्त हुई है। इनकम टैक्स ऑफिस मेरठ से अभी कुछ अधिकारी भी हरीश प्लाईवुड पर पहुंचे हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। बताया गया कि हरीश प्लाईवुड के मालिक के जगन्नाथ पुरी स्थित घर पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed