फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incidents of mob lynching are blot on indian culture says harish rawat 

हरीश रावत बोले, मॉब लिंचिंग की घटनाएं भारतीय संस्कृति पर धब्बा

Mon, 05 Aug 2019 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, छुटमलपुर (सहारनपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, छुटमलपुर (सहारनपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Incidents of mob lynching are blot on indian culture says harish rawat 
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि देश में घट रही मॉब लिंचिंग  की घटनाएं हिंदुस्तान की संस्कृति पर धब्बा हैं। केंद्र और राज्य सरकार इन पर रोक लगाने के लिए तत्काल कठोर कदम उठाएं।

विज्ञापन


देहरादून से दिल्ली जाते वक्त रविवार को छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मौ मुजतबा के निवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश का इतिहास और संस्कृति गौरवशाली है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान ने सदा साझी विरासत और धार्मिक सहिष्णुता का संदेश विश्व के दूसरे देशों को भी देने का काम किया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही भीड़ हिंसा की घटनाएं चिंता की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं ने विश्व पलट पर देश की छवि को खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली योगी सरकार के शासन काल में हुए उन्नाव दुष्कर्म कांड से पूरा देश शर्मसार है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश के लिए कुर्बानियों से भरा पड़ा है। कांग्रेसी किसी भी स्तर पर हताश और निराश न हों और जनता के बीच जा कर भाजपा की कुनीतियों से लोगों को अवगत कराएं।


इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मौ मुजतबा एडवोकेट, प्रधान नासिर अली, चौ मनोज, चौ बबलू, अब्दुल हसीब, चौ पदम सिंह, राव यूसुफ, राव शहजाद, फरमान मलिक, चौ धर्मेंद्र, महबूब तल्हेड़ी, मौ सिराज आदि ने माल्यार्पण कर हरीश रावत का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed