फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incidents of continuous conflict after panchayat elections in Meerut dehat , electoral rivalry leading to bloodshed in many villages

पंचायत चुनाव के बाद लगातार सामने आ रही संघर्ष की घटनाएं, चुनावी रंजिश से कई गांवों में खूनखराबे के आसार

Wed, 19 May 2021 02:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 02:31 AM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच जहां पुलिस कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटने में व्यस्त है वहीं, गांवों में संघर्ष व तनाव पर पुलिस का फोकस नजर नहीं आ रहा है। आए दिन फायरिंग और पथराव की घटनाएं सामने आ रही है।

विज्ञापन
Incidents of continuous conflict after panchayat elections in Meerut dehat , electoral rivalry leading to bloodshed in many villages
police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ चुनावी रंजिश को लेकर देहात सुलग रहा है। कई गांवों में खूनी संघर्ष हो चुका है। इसमें कई लोगों की जान तक चली गई। खुफिया विभाग ने इनपुट दिया है कि अभी कई गांवों में खूनखराबा होने के आसार हैं। इसके बाद भी पुलिस अलर्ट नहीं हुई है।

विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र के बोंद्रा गॉव में चुनाव रंजिश में एक युवक की हत्या, इंचौली के मसूरी गॉव में जिपं सदस्य अरूण चौधरी की गुंडागर्दी, दौराला, जानी, फलावदा सहित कई गांव में खूनखराबा हो चुका है। बताया गया कि पंचायत चुनाव में वोट देने और न देने को लेकर लोगों पर कमेंट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। इसके चलते विवाद, खींचतान और तनाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

 
दावतों को लेकर भी कसे जा रहे तंज
पंचायत चुनाव के दौरान किस प्रत्याशी ने क्या खिलाया-पिलाया और वोटरों को क्या मिला, इसे लेकर भी तंज कसे जा रहे हैं। इन मामलों से भी रंजिश और खींचतान बढ़ रही है। पुलिस टीमें ऐसे मामलों पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं,  पुलिस कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सड़कों पर चालान काटने में ज्यादा व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनावी रंजिश को लेकर पुलिस को सख्त हिदायत दी गई कि विवाद नहीं होने चाहिए, अन्यथा थाना पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए थाना पुलिस गांव में जिम्मेदार लोगों से संपर्क करें, ताकि विवाद न हो। जहां विवाद हुए हैं उन पर सख्ती से कार्रवाई करें।  -राजीव सभरवाल एडीजी मेरठ जोन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed