हादसा : ट्रक-कार की भयंकर भिड़ंत, दंपति सहित तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मध्य गंगा बैराज के पास ट्रक और कार की भिड़ंत में दंपति सहित एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु करवाया।
बिजनौर जनपद के कस्बा बांकपुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र राजपाल पत्नी रुकमेश और पारिवारिक संबंधी एक युवती के साथ बुधवार सुबह कहीं जा रहे थे। जैसी उनकी कार गंगा बैराज के निकट रामराज क्षेत्र में पहुंची, तभी बिजनौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने गलत साइड आकर कार में सीधी टक्कर मार दी।
पढ़ें : तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बच्चों को कुचला, कई वाहन चकनानूर, तस्वीरें
उपचार के दौरान तीनों की मौत
सड़क दुर्घटना में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह घायलों को कार से निकालकर बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें : दो हादसों में गई सात की जान, ट्रक ने मां-बेटी समेत तीन को कुचला
जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतक सुरेश कुमार के मित्र करतार सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी रघुनाथपुर नहटौर जिला बिजनौर की ओर से रामराज थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुर्घटना के बाद दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा।
उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ एसकेएस प्रताप ने मीरापुर और रामराज पुलिस की मदद से जाम में फंसे वाहनों को किसी तरह निकलवाकर यातायात सुचारु कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/