फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incharge teacher suspended for beating children by making them stand like a rooster

Meerut News: बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में इंचार्ज अध्यापक निलंबित

Tue, 17 Feb 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Incharge teacher suspended for beating children by making them stand like a rooster
फलावदा के अमरोली उर्फ बड़ा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला, जांच के बाद बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर बीईओ से कराई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के अमरोली उर्फ बड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया था। हाल ही में घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिक्षा विभाग ने इसे संज्ञान में लेकर जांच की जिसके बाद बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मवाना त्रिवेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। उन्होंने पीड़ित बच्चों, अन्य छात्रों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने आरोपित इंचार्ज अध्यापक गोविंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीईओ त्रिवेंद्र कुमार ने कहा जांच में पता चला कि कुछ बच्चे ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे थे, इस वजह से शिक्षक ने ऐसा किया था, लेकिन इस तरह की सजा देना गलत है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। बीएसए आशा चौधरी ने पुष्टि करते हुए रिपोर्ट के आधार पर इंचार्ज अध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंचार्ज अध्यापक ने तीन लोगों पर लगाए धमकी देने के आरोप
प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह ने सीओ पंकज लवानिया को दिए प्रार्थना-पत्र में दावा किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों को योग करा रहे थे। इसी दौरान गांव के कल्लू उर्फ हसीबुल रिजवी सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अमर्यादित व्यवहार किया। इस्लाम परंपरा के विरुद्ध शिक्षा देने का आरोप लगाया, गोली मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed