परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के तत्वावधान में सात दिवसीय बाबा जाहरवीर मेला छड़ियान का शुक्रवार को चेयरमैन हिटलर त्यागी ने जाहरवीर माढ़ी पर प्रसाद चढ़ाकर किया। साथ ही अपने परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजन से भाईचारा कायम होता है। मेले में सभी समुदाय के लोग आते हैं और प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बाबा जाहरवीर स्वयं शक्ति हैं। इसलिए इन्हें श्रद्धा के साथ पूजते हैं। वहीं, मेले में आए लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मेले में जलपरी, आकर्षक झूले, खेल तमाशे, व रंग बिरंगी लाइट शोभा बढ़ा रहे हैं। मेला अध्यक्ष पिंकी जाटव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया। इस मौके पर सभासद कपिल वाल्मीकि, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, विकल नागर, कृष्ण चौधरी, कपिल लौहरे, आदेश गुर्जर, संदीप जाटव, लवली जाटव, पराग, हरिओम आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।