{"_id":"6908ce5186c7a2d9da0b8bd7","slug":"inauguration-of-the-entrance-gate-in-the-name-of-freedom-fighter-bd-london-tod-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105480-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्वतंत्रता सेनानी बीडी लंदन तोड के नाम पर किया प्रवेश द्वार का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्वतंत्रता सेनानी बीडी लंदन तोड के नाम पर किया प्रवेश द्वार का उद्घाटन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी बी डी लंदन तोड द्वार के उद्घाटन पर स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज ग्रामीणों
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव भोला में स्थित कांवड़ मार्ग पर स्वतंत्रता सेनानी बीडी लंदन तोड उर्फ बिशंबर दत्त शर्मा स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान जनसभा का भी आयोजन किया गया।
गांव भोला निवासी स्वतंत्रता सेनानी ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है। क्षेत्र के ग्रामीण काफी समय से स्वतंत्रता सेनानी की याद में क्षेत्र में स्मारक या द्वार बनाने की मांग करते आ रहे थे। जिला पंचायत द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बीडी लंदन तोड उर्फ बिशंबर दत्त शर्मा के नाम से बनाए गए द्वार का सोमवार को गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी रहे स्वतंत्रता सेनानी बीडी लंदन तोड उर्फ बिशंबर दत्त शर्मा की याद में बनाया गया प्रवेश द्वार हमें उनके योगदान को याद दिलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानी के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को विश्व में अग्रणी बनाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी नौजवानों के लिए एक मिसाल हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भूदेव शर्मा, नवाजिश, रजत हुड्डा, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के सदस्य आदि ग्रामीण मौजूद रहे।