फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the CISCE Taekwondo Competition

Meerut News: सीआईएससीई ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 21 Aug 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the CISCE Taekwondo Competition
200 स्कूल से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, शनिवार को होगा समापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल में हुई शुरूआत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित आरके इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय सीआईएससीई क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड के स्कूलों से 430 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कई श्रेणी में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एसपी देशवाल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। इस मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक, साहस एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और खेल भावना जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस मौके पर डॉ. एसके गर्ग, फादर थॉमसन, डॉ. रिचा शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल संजय जादौन, ललित पंत आदि मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यक्ष राजीव श्रृंगारी, निदेशक कविता सरीन, मुख्य परिचालन अधिकारी वाणी पोटेपल्ली, प्रधानाचार्या डॉ. स्वीटी सिंह ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed