Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the Annual Festival and the 'Samaveda Khand Parayan Mahayajna'

Meerut News: वार्षिकोत्सव एवं सामवेद खंड पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

Wed, 04 Nov 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Annual Festival and the 'Samaveda Khand Parayan Mahayajna'
महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना में बीसवें वार्षिकोत्सव यज्ञ में शामिल गणमान्य लोग व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, पिलौना के प्रांगण में ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज की प्रेरणा से 20वें वार्षिकोत्सव एवं सामवेद खंड पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। छह नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान के प्रथम दिन ओ३म ध्वजारोहण के साथ महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य बाबूराम धामा व प्रबंधक जोगेंद्र धामा ने मुख्य यज्ञमान के रूप में आहुति दी।
महायज्ञ में योगाचार्य अरविंद कुमार शास्त्री (प्राचार्य, गुरुकुल महाविद्यालय लाक्षागृह बरनावा) ने ब्रह्मा के रूप में दायित्व निभाया। भुवन चंद्र शास्त्री व गुरुकुल की आचार्याओं द्वारा वेदमंत्रों का सस्वर पाठ किया गया। मध्याह्न सत्र में स्वामी सच्चिदानंद महाराज जयपुर और कंवरपाल शास्त्री आर्य समाज नगला खेप्पड़ ने गो रक्षा एवं संवर्धन पर विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गोमाता का स्थान सर्वोपरि है। उसकी सेवा करना प्रत्येक मानव का परम कर्तव्य है।
विज्ञापन

भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क व महाशय गजराज सिंह ने भजनों के माध्यम से समाज से कुरीतियां दूर करने और राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया। पांच नवंबर को यज्ञ व भजन-प्रवचन तथा छह नवंबर को प्रात: 10:30 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ आयोजन संपन्न होगा। इस अवसर पर केंद्रपाल, मास्टर सहेंद्र, महेंद्र सिंह, डॉ. गुंजन शर्मा व अन्य अतिथियों ने यज्ञ में आहुति दी।

महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना में बीसवें वार्षिकोत्सव यज्ञ में शामिल गणमान्य लोग व

महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलिज, पिलौना में बीसवें वार्षिकोत्सव यज्ञ में शामिल गणमान्य लोग व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed