फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in up man died in the in-laws house,family blame of murder

यूपी: संदिग्ध हालत में युवक की हत्या, ससुरालियों पर गंभीर आरोप, जमकर हंगामा

Mon, 06 Aug 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 06 Aug 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
in up man died in the in-laws house,family blame of murder
युवक की हत्या

मामला मेरठ के रिठानी थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने को लेकर हंगामा मच गया। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आगे जानिए क्या था मामला:-
 
 

दो माह से ससुराल में रह रहा था युवक

गंगा नगर थाना क्षेत्र के गांव उलदेपुर निवासी एक युवक पिछले दो माह से रिठानी स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। रविवार  देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों को सोमवार की सुबह जब इस बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह उसके ससुराल रिठानी पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए परतापुर पुलिस को बुला लिया। फिलहाल परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

गंगा नगर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी चरण सिंह के बेटे रिंकू ने बताया कि उसके भाई महेश उर्फ पिंटू की कुछ साल पहले रिठानी निवासी एक महिला से शादी हुई थी। दो माह पहले उसके भाई महेश उर्फ पिंटू को उसकी पत्नी अपने मायके में ले गई और वहीं पर रहने लगे। महेश का एक प्लॉट रिठानी में ही था। जिसे उसके ससुरालियों ने कुछ दिन पहले छह लाख में बिकवा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे को लेेकर ससुराल वालों से था झगड़ा

परिजनों का आरोप है कि इसी पैसे को लेकर उसके ससुराल वालों के साथ महेश का झगड़ा चल रहा था। वह अपने पैसे मांग रहा था,लेकिन वह नहीं दे रहे थे रविवार की रात महेश उर्फ पिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ससुराल में ही मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि पिंटू ने जहर खाया है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। वही महेश के परिजनों का कहना है कि उस की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

इस मामले में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि परतापुर पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यदि शरीर पर चोट के निशान आते हैं तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं रिंकू का यह भी आरोप है कि भाई की मौत की सूचना पर जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो उसके ससुरालियों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और भगा दिया। बाद में वह पुलिस लेकर पहुंचे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed