फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in the wake of CM s visit ganga gram brighten

सीएम के दौरे के मद्देनजर गंगा ग्राम चमकाए

Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
in the wake of CM s visit ganga gram brighten
हस्तिनापुर। कस्बे में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तारीख नजदीक आने से विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन के अधिकारी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। कस्बा समेत गंगा ग्रामों को चकाचक किया जा रहा है। बिजनौर के सबलगढ़ में गंगा यात्रा की शुरुआत करने के बाद सीएम हस्तिनापुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां गंगा आरती एवं कई गांवों का दौरा करेंगे। यही पर 27 जनवरी को रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके तहत मखदूमपुर घाट चमकाया है। यही नहीं गोशाला को भी तैयार किया गया है। क्षेत्र के ग्रामीणों हर योजना का लाभ दिया जा रहा है। यहां पंचायतघर और स्कूलों की हर दीवार चमका दी है। इतना ही नहीं यहां गांवों को नो पॉलीथिन जोन बना दिया है।
विज्ञापन

गोवंश की खूब हो रही है टहल
मालीपुर स्थित गोशाला में इस समय 500 से ज्यादा गोवंश मौजूद हैं। कर्मचारी एवं अधिकारी इनकी खूब टहल कर रहे हैं।
गंगा यात्रा लोगों को बड़ी उम्मीदें
कौरव पांडव की वैभवशाली राजधानी और भगवान श्रीकृष्ण की कर्म भूमि को दूर-दूर से आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु नमन करते हैं। ऐसे में यहां आ रहे श्रद्धालु सफाई और व्यवस्था को देखकर मुख्यमंत्री के दौरे से सौगात की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के लोग गंगा ग्रामों का हाल देखकर सोच रहे हैं कि काश उनका गांव भी गंगा ग्राम में सम्मिलित होता। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद यहां विकास की गंगा और बहेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को सजाया
सीएम की यात्रा को लेकर हस्तिनापुर के लोग बेहद आशान्वित हैं। यहां के लोगों को उम्मीद है कि सीएम की ये गंगा यात्रा हस्तिनापुर को उस शाप से भी मुक्ति दिलाएगी। जिसे द्रोपदी ने हजारों वर्ष पहले दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed