फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the under 19 category, the team of Balram Bajbhushan Saraswati Shishu Mandir became the winner

अंडर 19 वर्ग में बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की टीम बनी विजेता

Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
In the under 19 category, the team of Balram Bajbhushan Saraswati Shishu Mandir became the winner
स्टेप टू सक्सेस स्कूल में खो खो प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
विज्ञापन

जानीखुर्द। स्टेप टू सक्सेस स्कूल पांचली मेरठ में पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन खो खो क्लस्टर प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंडर 19 वर्ग में बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर की टीम ने बाजी मारी।
रविवार को अंडर 14 वर्ग का फाइनल मैच सेंट फ्रॉसिंस कान्वेंट स्कूल आगरा और सेंट सीएफ आगरा के बीच खेला गया। जिसमें सेंट फ्रांसिंस ने जीत हासिल की। अंडर 17 वर्ग में सुदिति ग्लोबल स्कूल मैनपुरी और एसएमएस दत्ता नोजगे खटीमा उधमसिंह नगर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सुदिति ग्लोबल स्कूल स्कूल मैनपुरी ने जीत का परचम लहराया। अंडर 19 वर्ग में बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर मेरठ और सेंट एण्ड्यू के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में बालेराम बजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर मेरठ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक रघुवेंद्र कुमार मिश्रा ने खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए। इससे पूर्व समापन समारोह में स्टेप टू सक्सेस स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस पी ट्रैफिक ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी राय ने विजयी टीम को शुभकामनाएं दी। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और मेडल से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में स्कूल के चेयरमैन संजय बंसल, अंशू बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed