फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the presence of police in Manpuri, there was a scuffle

मानपुरी में पुलिस की मौजूदगी में हुई घुड़चढ़ी

Sat, 17 Jul 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
In the presence of police in Manpuri, there was a scuffle
मानपुरी में पुलिस की मौजूदगी में हुई घुड़चढ़ी
विज्ञापन

सरधना। गांव मानपुरी में शुक्रवार को अनुसूचित जाति दो दूल्हों की घुड़चढ़ी संगीनों के साए में हुई। पुलिस ने दूल्हों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप जांच में गलत पाया। पुलिस के अनुसार, मामला जातिगत न होकर दो परिवारों के बीच रंजिश का है। पीड़ित वेदराम की शिकायत के बाद शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
गांव निवासी अनुसूचित जाति के मांगेराम के अनुसार, शुक्रवार को उनके बेटे और भतीजे की घुड़चढ़ी होनी थी। उसने आरोप लगाया था कि एक ठाकुर परिवार ने उसे धमकी दी है कि अगर दूल्हे उसके घर के सामने से घोड़ी पर निकले तो गोली मार देंगे। मामले की उसने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह भी मांगेराम से मिलने पहुंचे और पुलिस सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मांगेराम ने ठाकुर जाति के जिस वेदराम पर आरोप लगाया था उसने आरोप को गलत बताया। वेदराम ने बताया कि एक माह पूर्व मांगेराम से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसकी शिकायत मांगेराम ने थाने में की थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। वेदराम ने बताया कि उनके परिवार में एक युवक की हाल ही मौत हो गई है। हो सकता है किसी ने परिवार में गमी के कारण उनके मकान के सामने से डीजे नहीं निकालने के लिए कहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीओ आरपी शाही ने कहा कि मामला जातिगत न होकर खुशी और गम का है। फिलहाल में गांव का माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी कराई गई। जिस घर में गमी थी, उनके घर के सामने डीजे और लाइट को बंद करा दिया गया था।

वेदराम के घर के सामने नहीं बजा डीजे
शुक्रवार रात करीब आठ बजे घुड़चढ़ी कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके पर एसआई लियाकत के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वेदराम और मांगेराम के मकान को मात्र 50 मीटर का फासला है। कार्यक्रम के दौरान मांगेराम के घर के सामने डीजे बजा और परिवार के लोगों ने डांस भी किया। वेदराम के परिवार में गमी के चलते उसके घर के सामने डीजे और लाइट बंद कर दी गई। गांव के बाहरी छोर पर जाने के बाद डीजे बजा और दोबारा डांस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed