फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the Praveen Sharma murder case, the crackdown on Vinay Tyagi, who was carrying a reward of Rs 25,000, started.

Meerut News: प्रवीण शर्मा हत्याकांड में 25 हजार के इनामी विनय त्यागी पर शिकंजा कसना शुरू

Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
In the Praveen Sharma murder case, the crackdown on Vinay Tyagi, who was carrying a reward of Rs 25,000, started.
- ब्रह्मपुरी पुलिस ने रविवार को की धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई
विज्ञापन

- अजय जडेजा गैंग के शूटर प्रवीण शर्मा की हत्या का है आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अजय जड़ेगा गैंग के शूटर प्रवीण शर्मा की हत्या के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने 25 हजार के इनामी विनय त्यागी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विनय त्यागी पर इनाम घोषित होने के बाद पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस के मुताबिक ब्रह्मपुरी निवासी राजीव टूर्री 24 अप्रैल 2015 को घर से आरटीओ कार्यालय के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। एक अधिवक्ता ने बताया था कि कुख्यात विनय त्यागी और मोनू त्यागी ने राजीव टूर्री और प्रवीण शर्मा को अगवा कर लिया। गला दबाकर हत्या के बाद शव गढ़ रोड स्थित काली नदी में फेंक दिया। इस मामले में राजीव के भाई ने ब्रह्मपुरी थाने में विनय त्यागी के खिलाफ हत्या करने की शिकायत की थी। विनय त्यागी को 30 जनवरी 2017 को अपहरण मामले में देहरादून में गिरफ्तार किया था। उस समय विनय ने प्रवीण की हत्या करना कुबूल किया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने 2017 में विनय त्यागी के बयानों का रिकार्ड देहरादून के प्रेमनगर थाने से मंगाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि रिकॉर्ड बयानों के आधार पर विनय त्यागी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 465/2021 के अंतर्गत धारा 302, 34, 364 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विनय तब से ही फरार हैं। इस मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए। इसके बाद एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। आठ जून को धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा जारी कराई गई थी। रविवार को इस धारा के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन है विनय त्यागी
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव का रहने वाला विनय त्यागी जाग्रति विहार के सेक्टर एक के मकान 139 में रहता था। आजकल वह फरार है। विनय त्यागी ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। उस पर लूट, अपहरण, हत्या समेत तमाम गंभीर धाराओं के 39 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed