फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the incident of breaking the chain of seven women, case was registered in only three cases

Meerut News: सात महिलाओं की चेन तोड़ने की घटना में केवल तीन मामलों में केस

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
In the incident of breaking the chain of seven women, case was registered in only three cases
घटना के बाद हनुमंत कथा स्थल पर पुलिस बल ज्यादा लगाया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा स्थल में सात महिलाओं की चेन तोड़ने की घटना में पुलिस ने दो महिलाओं की ओर से चेन छीनने और एक महिला की ओर से चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा कई श्रद्धालुओ का सामान भी चोरी हुआ है। जिस महिला का पर्स चोरी हुआ, उसने तहरीर नहीं दी है। इन घटनाओं के बाद कथा स्थल पर अंदर पुलिस बल बढ़ाया गया है।
पीड़ित महिलाएं शिल्पी और प्रेमवती शुक्रवार सुबह एसएसपी कार्यालय पर भी पहुंची, मगर महिलाओं की एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। कथा स्थल पर बृहस्पतिवार को सात महिलाओं से चेन छीनने आदि की वारदात हुई। जागृति विहार निवासी शिल्पी रस्तोगी पत्नी वैभव रस्तोगी का मंगलसूत्र तोड़ा गया था। गोरीपुरा निवासी श्वेता बंसल की चेन तोड़ी गई। जागृति विहार निवासी प्रेमवती की भी सोने की चेन तोड़ी गई। राजवंश विहार निवासी पायल और बीना देवी के भी मंगलसूत्र तोड़े गए थे। राजनगर निवासी सुधा शर्मा का पर्स चोरी किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी कथा स्थल से चोरी हुए हैं। मेडिकल थाना पुलिस ने शिल्पी, श्वेता की ओर से चेन झपटने और प्रेमवती की ओर से चेन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल थाना पुलिस का कहना है कि जो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीसीटीवी में भगवा वस्त्रधारी चेन तोड़ता दिखा
मेरठ। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची शिल्पी रस्तोगी और प्रेमवती ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा, चेन चोरी करते हुए आरोपी का फोटो और वीडियो हमारे पास मौजूद हैं। वीडियो में भगवा कुर्ता पहने और चश्मा लगाए दिख रहा है। वह चेन तोड़ रहा है। उस वीडियो के होने पर भी मेडिकल थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रेमवती ने बताया कि उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मी से सहायता मांगी थी। वहा पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने घटना की शिकायत कथा स्थल पर बनी चौकी में करने को कहा। शिल्पी रस्तोगी ने बताया कि उनकी 98 हजार रुपये की चेन थी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed