फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the game-play, the death of one of the innocent sisters buried under the Buggy

खेल-खेल में बुग्गी के नीचे दबी मासूम बहनें, एक की मौत  

Fri, 12 May 2017 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 12 May 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
In the game-play, the death of one of the innocent sisters buried under the Buggy
बेटी साक्षी फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कुशावली गांव में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही दो मासूम बहनों में से एक की खेल खेल में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी बहन को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया हैं। 

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव निवासी मुन्नू कश्यप की बड़ी बेटी वंशिका (9 वर्ष) कक्षा दो व छोटी बेटी साक्षी (7 वर्ष) कक्षा एक में पढ़ती है। दोनों बेटियां बृहस्पतिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रही थीं। स्कूल से कुछ दूरी पर एक बुग्गी खड़ी थी। वंशिका बुग्गी के पीछे लगे कुंदे को पकड़ कर झूलने लगी। साक्षी ने ये देखा तो वह भी दूसरे कुंदे में पकड़कर झूलने लगी।
विज्ञापन


दोनों के वजन से बुग्गी पलट गई। दोनों बहनें बुग्गी के नीचे दब गई। दोनों बच्चियां काफी देर तक चीखती रहीं। वहां से निकल रहे लोगों ने चीख सुनकर बच्चियों को बाहर निकला, तब तक सात साल की साक्षी की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में वंशिका को अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत के कारण उसको भर्ती कर लिया गया। साक्षी की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के साक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया। मुन्नू के चार बच्चों में सबसे बड़ी वंशिका है। उसके बाद साक्षी थी। तीसरे नंबर पर कृतिका और सबसे छोटा बेटा चेतन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed