फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the first match, Meerut Mavericks defeated Kanpur by seven wickets.

पहले मैच में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर को सात विकेट से हराया

Mon, 18 Aug 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
In the first match, Meerut Mavericks defeated Kanpur by seven wickets.
मेरठ। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ। पहला मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार के बीच खेला गया। मेरठ के दिग्गजों के सामने मेरठ के सुपरस्टार खिलाड़ी समीर रिजवी के नेतृत्व में कानपुर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर को 7 विकेट से पराजित किया। मेरठ के खिलाड़ियों ने जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने अपनी टीम को जीतने का भरसक प्रयास किया और अंत में केवल 36 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। इससे पहले मेरठ मेवरिक्स टीम की ओर से बल्लेबाजी कर रहे करण पब्लिक स्कूल में अभ्यास करने वाले ऋतुराज शर्मा ने 36 गेंद में 60 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान माधव कौशिक ने केवल 31 गेंद में 95 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए। गेंदबाजी में मेरठ के विनीत पवार महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने निर्धारित ओवर मे 45 रन खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed