{"_id":"6a11960a46f1f68575067dad","slug":"in-the-discourse-on-sri-hari-the-glory-of-the-guru-was-expounded-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1196960-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्री हरि कथा में गुरु की महिमा बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्री हरि कथा में गुरु की महिमा बताई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बी-ब्लॉक गंगानगर स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में तीन दिवसीय श्री हरि कथा का समापन शनिवार को हुआ। कथा के अंतिम दिन शिष्या साध्वी प्रपूर्णा भारती ने श्रीरामचरितमानस के माध्यम से गुरु महिमा का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि शास्त्रों में गुरु को ईश्वर से भी उच्च स्थान प्रदान किया गया है। साध्वी ने स्कंद पुराण में वर्णित गुरु गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ माता पार्वती से कहते हैं- हे पार्वती, जो गुरु मनुष्य को मेरे तत्वरूप का दर्शन कराकर उसे जन्म मरण के चक्र से मुक्त कर देता है, वही पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु है। ऐसे गुरु के चरणों में मेरा कोटि कोटि नमन है। कार्यक्रम में प्रस्तुत मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।