फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the court lawyers beaten the Inspector

कचहरी में दरोगा को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 09 Mar 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 09 Mar 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
In the court lawyers beaten the Inspector
कचहरी में हंगामा

कचहरी में वकीलों द्वारा एक दरोगा को दौड़ा दौड़ाकर पीटने की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हंगामा हुआ तो सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि एक चेंबर पर कब्जा करने को लेकर एक महिला वकील ने शिकायती पत्र दिया था। जिस पर यूपी-100 की गाड़ी पहुंच गई और चेंबर का ताला खुलवाने लगे। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार के मुताबिक कचहरी में सीनियर अधिवक्ता अरविंद कुमार का चेंबर है। अधिवक्ता अरविंद कुमार के साथ चेंबर पर करीब पांच साल से एक महिला वकील भी बैठती है। अधिवक्ता अरविंद कुमार पिछले एक सप्ताह से चेंबर पर नहीं जा रही। अधिवक्ता के परिजन बुधवार को कचहरी में पहुंचे और चेंबर में ताला लगा दिया। जिसको लेकर महिला अधिवक्ता ने हंगामा काट दिया। 

विज्ञापन

दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

In the court lawyers beaten the Inspector
कचहरी में हंगामा करते लोग

महिला अधिवक्ता का कहना है कि उसके सीनियर अधिवक्ता अरविंद कुमार ने चेंबर में उसकी पार्टनरशिप कर दी थी। वह पांच साल से चेंबर में बैठती है। महिला अधिवक्ता ने यूपी100 पर कॉल कर चेंबर पर जबरन कब्जा करने की बात कही। जिस पर यूपी100 की गाड़ी वहां पहुंची और उसमें तैनात दरोगा ने चेंबर का ताला खोला। जिस पर अधिवक्ताओं की भीड़ लगी। पुलिस के मुताबिक वकीलों ने दरोगा को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मामला तूल पकड़ता देखकर सिविल लाइन पुलिस महिला अधिवक्ता को थाने लाया गया। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि अधिवक्ता अरविंद कुमार को उसके परिजनों ने बंधक बनाया हुआ है। परिजनों ने जानबूझकर उसको बंधक बनाया हुआ है। अधिवक्ता ने ही उसको चेंबर में रोजाना आने की बात कही थी।

कचहरी से थाने तक हंगामा

In the court lawyers beaten the Inspector
यूपी पुलिस

महिला वकील ने मोबाइल पर चेटिंग भी पुलिस को दिखाई। पुलिस ने महिला वकील को शाम तक थाने से नहीं जाने दिया। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सीनियर अधिवक्ताओं ने बताया कि कचहरी से लेकर सिविल लाइन थाने तक दिनभर हंगामा चला। पुलिस ने हालात बेकाबू होते देखकर कचहरी में चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी। हालांकि कुछ सीनियर अधिवक्ताओं का कहना है कि किसी दरोगा को नहीं पीटा गया। हंगामा जरूर किया था। इस मामले में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed