फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the case of gang rape, CO inspected the crime scene

Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया

Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In the case of gang rape, CO inspected the crime scene
बहसूमा। छह वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को क्षेत्राधिकारी मवाना अभिषेक पटेल ने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने थाना प्रभारी को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को गांव निवासी दो आरोपियों ने 20 रुपये का लालच देकर बहला फुसला लिया और घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में ले गए। आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेतों से काम कर लौट रहे ग्रामीणों को बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण जैसे ही खेत में पहुंचे आरोपी भाग गए। बच्ची की तलाश में पहुंचे परिजन घायल बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने शहजाद उर्फ निक्की व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


रविवार को सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी लगातार ठिकाना और सिम बदल रहा है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed