फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the campaign to control communicable diseases, people were made aware about cleanliness

Meerut News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Fri, 03 Apr 2026 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
In the campaign to control communicable diseases, people were made aware about cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। शासन की गाइडलाइन और नगर पालिका द्वारा बनाए गए रोस्टर के अनुसार चेयरपर्सन सबीला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला के निर्देशन में 1 से 30 अप्रैल तक नगर के 25 वार्डों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना और संचारी रोगों से सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अभियान के दौरान हर दिन संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नगर पालिका की टीम सक्रिय रूप से अभियान में भाग लेकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक कर रही है। टीम द्वारा लोगों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से रोग नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नागरिकों की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोग अपने घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें और जलभराव, कूड़े-कचरे और मच्छरों के प्रकोप को रोकने में सहयोग करें।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि यह अभियान नगरवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिलकर प्रयास करने से ही संचारी रोगों को रोका जा सकता है और नगर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। नगर पालिका सभी नागरिकों से सहयोग की अपील कर रही है ताकि अभियान सफल हो और सरधना एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित नगर बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed