फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In summer, the throats of taps are dry, people are yearning for every drop of water

गर्मी में सूखा टोंटियां का हलक, बूंद-बूंद के लिए तरसे लोग

Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
In summer, the throats of taps are dry, people are yearning for every drop of water
देवबंद। नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति की निरंतर समस्या ने लोगों को संकट में डाल दिया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट का मसला और भी विकराल होता जा रहा है। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या ने लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित किया है। इससे स्थानीय प्रशासन की नाकामी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बेरुन कोटला और अंदरुन कोटला में गर्मी का मौसम शुरु होते ही पेजयल आपूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। यहां लोगों के घरों तक सरकारी पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। मोहल्ला बेरुन कोटला में पड़ताल करने पर लोगों ने बताया कि वह आस पड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इससे उनकी दैनिक जरूरतों की पूर्ति नहीं हो रही है। कोटलावासी कमाल और रिजवान का कहना है कि अनेकों बार पालिका प्रशासन को इस विकराल समस्या से अवगत भी कराया है, लेकिन उसके बावजूद कोई हल नहीं निकला। मोहल्ला खानकाह में लोग प्रेशर की समस्या से जूझते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नीचे मकानों में रह रहे लोगों को कम ही सही, लेकिन पानी मिल रहा था। मगर ऊपरी मंजिलों में रहने वालों के लिए यह मुसीबत से कम नहीं था। वह बॉल्टियों में पानी भरकर ले जा रहे थे।
सैय्यद वजाहत शाह और शाहनवाज उस्मानी का कहना था कि गर्मी का मौसम आरंभ होते ही पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। प्रेशर इतना कम है कि टैंक तक पानी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।

मोहल्ला शाहजीलाल निवासी अरशद सिद्दीकी ने बताया कि उनके यहां पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। एक तो प्रेशर इतना कम आ रहा है कि एक बाल्टी भरने में भी घंटों लग जाते हैं। जबकि बिजली जाते ही पानी भी आना बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed