फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in specection the health worker found take sample without ppe kit. the divison cervilanse officer angry

निरीक्षण के दौरान सीएचसी में बिना पीपीई किट के सैंपल लेता मिला स्वास्थ्यकर्मी, भड़के मंडलीय सर्विलांस अधिकारी

Sat, 25 Jul 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
in specection the health  worker found take sample without ppe kit. the divison cervilanse officer angry
मवाना सीएचसी में बिना पीपीई किट के सैंपल लेता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAWANA
मवाना/हस्तिनापुर(मेरठ)। मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी और राजकीय नोडल अधिकारी ने मवाना और हस्तिनापुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क तथा बिना पीपीआई किट के जांच करत देख उन्होंने सीएचसी प्रभारी से नाराजगी जताई। वहीं, हस्तिनापुर में वन प्लस सेंटर को लेकर दोषी धर्मशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी अशोक तालियान, राजकीय नोडल अधिकारी डॉ. पीपी सिंह के साथ सीएचसी निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों को प्रवेश करते ही सीएचसी में कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिली। जिस पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर से नाराजगी जताई। जिसके बाद हेल्प डेस्क शुरू की गई। उसके बाद चिकित्सक कपिल धामा के कक्ष में भीड़ मिली और लोग बिना मास्क के खड़े मिले। इस दौरान अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की बात कही। जांच को पहुंची गर्भवती महिलाएं धूप में खड़ी थी। जांच करने वाला कर्मचारी बिना पीपीई किट पहने सैंपल ले रहा था। जिसको देखते ही मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी भड़क गए। इस दौरान पीपीई किट पहनकर सैंपल लेने व लोगों को धूप में ना खड़े करने की बात कही। उन्होंने महिला अस्पताल की भी जांच की। बाद में मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी ने परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था कराने, कोविड हेल्प डेस्क 24 घंटे चालू रखने, कोरोना की जांच पीपीई किट पहनकर करने तथा भीड़ को नियंत्रण में रखने की बात कही। गांव ढिकौली निवासी अमित व विपिन ने मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि सीएचसी पर वह कई घंटे से बैठे हैं उनके बाद में आए लोगों की जांच की जा रही है उनकी नहीं की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए आए हैं। वहीं, हस्तिनापुर सीएचसी का भी दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान के तहत की जा रही स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी ली। वहीं जच्चा-बच्चा वार्ड, इमरजेंसी, लेबर रूप, ओपीडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी को सावधानी बरतने के दिशा निर्देश दिए। डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि लगभग 142 एंटीजन सैंपल लिए गए। सभी नेगेटिव मिले। जांच अधिकारियों ने एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, डॉ. पीपी सिंह, बीडीओ शैलेंद्र कुमार, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय आदि के साथ श्री श्वेतांबर जैन मंदिर की दोषी धर्मशाला का निरीक्षण किया। जिसमें कोरोना का वन प्लस सेंटर बनाने पर विचार किया गया।

मवाना सीएचसी में कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिलने पर नाराज होते मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी।

मवाना सीएचसी में कोविड हेल्प डेस्क नहीं मिलने पर नाराज होते मंडलीय सर्विसलांस अधिकारी। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed