फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Sardhana, voter turnout was 71.22 percent for the Teachers' MLC constituency and 41.21 percent for the Graduates' constituency.

Meerut News: सरधना में शिक्षक एमएलसी के लिए 71.22, स्नातक में 41.21 प्रतिशत मतदान

Fri, 23 Oct 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
In Sardhana, voter turnout was 71.22 percent for the Teachers' MLC constituency and 41.21 percent for the Graduates' constituency.
सरधना। विकास खण्ड कार्यालय में बने बूथ पर एमएलसी स्नातक व शिक्षक के लिए मतदान करने पहुंचे मतदात
- दो केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान, एसपी देहात ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को सरधना के दोनों मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मतदान के दौरान मतदाताओं में खास उत्साह नजर नहीं आया। पुलिस की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
मतदान के लिए खंड विकास कार्यालय परिसर और नगर पालिका परिषद में केंद्र बनाए गए थे। ब्लॉक परिसर में शिक्षक और स्नातक दोनों एमएलसी के लिए मतदान हुआ, जबकि नगर पालिका स्थित केंद्र पर केवल स्नातक एमएलसी के मतदाताओं ने वोट डाले। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 170 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 121 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव में 71.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव में दोनों केंद्रों पर कुल 410 मतदाता पंजीकृत थे। ब्लॉक परिसर स्थित केंद्र पर 327 में से 104 मतदाताओं और नगर पालिका केंद्र पर 83 में से 65 मतदाताओं ने मतदान किया। स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 169 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 41.22 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed