{"_id":"634c63855593bc787577c9c3","slug":"in-protest-against-the-molesting-of-the-girl-the-clothes-were-torn-the-police-arrested-the-accused-kithor-news-mrt609899282","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, कपड़े फाड़े, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, कपड़े फाड़े, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात दुकान पर सामान लेने गई दूसरे समुदाय किशोरी से दुकानदार ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की तथा कपडे़ फाड़ दिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गांव में तनाव है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला के अनुसार, बीमारी के कारण दो वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रही है। शनिवार देर रात उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव में ही परचून की दुकान से सामान लेने गई थी। पड़ोसी गांव के ही अरविंद पुत्र देवी सिंह ने बेटी से छेड़छाड़ करते हुए जबरन उसे अपना मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाया।
आरोप है कि किशोरी ने इन्कार कर दिया तो उसने साथ आरोपी ने मारपीट की तथा कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर किशोरी ने सारा वाकया मां को बताया। पूरी घटना पड़ोस के ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।