फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Pithlokar, women were beaten by entering the house for money transaction

Meerut News: पिठलोकर में रुपयों के लेनदेन में घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
In Pithlokar, women were beaten by entering the house for money transaction
पिठलोकर में रुपयों के लेनदेन में घर में घुसकर महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

सरधना। गांव पिठलोकर में रुपयों के लेनदेन की रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पिठलोकर निवासी भालू पुत्र जाफर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चार वर्ष पूर्व उससे दूध का कारोबार करने के लिए साढे़ आठ लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार तकादा करने पर भी रुपये नहीं लौटाए। इसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। भालू ने बताया कि रविवार को उसके दो भतीजों समर व बिलाल पुत्र बुंदू का निकाह था। सोमवार को वलीमा के आयोजन में मेहमान शामिल होने आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार सोमवार को वह सरधना आया हुआ था। घर में परिवार की महिलाएं ही थी। आरोप है कि दबंग लोग घर में घुस आए और महिलाओं पर हमला कर दिया। उन्हें पीटकर घायल कर दिया। जिसमें फुरकान पुत्र भालू, नजराना पुत्री इसराइल, भूनी पत्नी फारूख, बुसरा पत्नी फुरकान, राशिदा पत्नी इसराइल, अफरोजी, मुनीजा, शाइन घायल हो गई। आरोप है कि आरोपी रुपयों का तकादा किए जाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed