फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Mulhaida, there was a struggle in the election rivalry, five injured, sticks and sticks, sharp weapons, stone pelting and firing also took place.

मुल्हैडा में चुनावी रंजिश में संघर्ष, पांच घायल, लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले, पथराव और फायरिंग भी हुई

Fri, 11 Jun 2021 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
In Mulhaida, there was a struggle in the election rivalry, five injured, sticks and sticks, sharp weapons, stone pelting and firing also took place.
मुल्हैडा में चुनावी रंजिश में संघर्ष, पांच घायल, लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले, पथराव और फायरिंग भी हुई
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैडा गांव में बृहस्पतिवार को प्रधान पद पर चुनाव जीतने वाले और हारने वाले प्रधान के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं देररात दोनों पथराव और फायरिंग हो गई। संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।
मुल्हैडा निवासी नफीस व दूसरे पक्ष से शहजाद व तुर्की दोनों ही हाल ही में हुए प्रधान पद के चुनाव में प्रत्याशी के समर्थक रहे। तुर्की पक्ष से चुनाव में प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। नफीस पक्ष का प्रत्याशी चुनाव में हार गया। इसी रंजिश को लेकर दोनो पक्षों में काफी समय से तनातनी चली आ रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नफीस व शहजाद का तुर्की पक्ष के लोगों से संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोगों को मामूली चोट आई। पुलिस ने बीचबचाव करा दिया। कार्रवाई नहीं की। मुल्हैडा में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस ने लापरवाही बरती। इसका परिणाम यह हुआ कि रात में दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गये। इस बार पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष में नफीस, प्रधान कुलदीप, खालिद, हसरत, अली हसन ओर नाजिम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि वह मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में कुछ बता सकेंगे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed