{"_id":"685080a179f80acb41049ce6","slug":"in-mohiuddinpur-a-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-meerut-news-c-14-1-mrt1051-892021-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहिउद्दीनपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहिउद्दीनपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में पिंटू की पत्नी शीतल (27) ने सोमवार देर शाम कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। डयूटी से घर लौटे पति ने उसे फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।
इकला गांव निवासी राजेंद्र की बेटी शीतल की शादी छह साल पहले मोहिउद्दीनपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। पिंटू एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिंटू बेटे सार्थक और आयांश के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहता है। पत्नी शीतल भी यहां रह रही थी, जबकि पिता राजेंद्र और मां सविता प्रथम तल पर रहते हैं। पुलिस के अनुसार परिवार में किसी बात को लेकर कई दिनों ने विवाद चल रहा था।
सोमवार देर शाम शीतल खाना बनाकर अपने कमरे में पहुंची और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। डयूटी से घर आए पिंटू ने ऊपर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो शीतल का शव पंखे से लटका देखा। इसके बाद पिंटू ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --