फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Meerut, police arrested five scoundrels of Ullu gang who stole tractor

गिरफ्तार: आज रात को उल्लू उड़ेगा..., कोडवर्ड से चोरी करते थे ट्रैक्टर, एक 12वीं पास, बाकी आरोपी निरक्षर

Mon, 08 Jan 2024 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले उल्लू गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में मेरठ के दिलशाद, अनीस, शहजाद, वरुण और भूपेंद्र शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी के आठ ट्रैक्टर बरामद हुए हैं। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
In Meerut, police arrested five scoundrels of Ullu gang who stole tractor
पुलिसबल पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन में रेकी कर रात में ट्रैक्टर चोरी करने वाले उल्लू गिरोह के पांच बदमाशों को नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गिरोह का सरगना और ट्रैक्टर बिकवाने वाले एजेंट भी शामिल हैं। बदमाशों की निशानदेही पर आठ ट्रैक्टर, तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी दिलशाद उर्फ दिलशान, अनीस उर्फ अनीसुद्दीन, शहजाद, वरुण और भूपेंद्र के रूप में हुई है। इनमें दिलशाद गिरोह का सरगना है जबकि वरुण और भूपेंद्र ट्रैक्टर बिकवाने वाले एजेंट हैं। एडीपीसी के मुताबिक दिसंबर में हरिदर्शन चौकी क्षेत्र से सेक्टर-12 निवासी चौधरी परमाल सिंह डेढ़ा का ट्रैक्टर-ट्राॅली चोरी हो गया था।
विज्ञापन

 

जांच के बाद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में दिलशाद, अनीस और शहजाद में बताया कि वह संसार और सलमान के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में सड़क के किनारे व खाली प्लॉट में खड़े ट्रैक्टर-ट्राली की रेकी करते थे। रात में ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसे वरुण और भूपेंद्र को सस्ते दामों में बेच देते थे। अब तक की जांच में करीब 20 ट्रैक्टर चोरी की बात सामने आई है।

एडीसीपी के मुताबिक नोएडा और दिल्ली-एनसीआर से ट्रैक्टर चोरी कर आरोपी किसी सुनसान सड़क पर या किसी बड़े नाले के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कर देते थे। गिरोह के दो आरोपी ग्राहकों की तलाश में जुट जाते थे।

दिलशाद के खिलाफ मेरठ और नोएडा के अलग-अलग थाने में नौ, अनीस के खिलाफ दो, शहजाद,वरुण और भूपेंद्र के खिलाफ एक-एक केस दर्ज है। दिलशाद समेत उल्लू गिरोह के कई बदमाश पूर्व में जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed