फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Meerut a young man was made to marry a 45-year-old mother instead of a 21-year-old girl

UP: जवान बेटी दिखा करा दिया बूढ़ी विधवा मां से निकाह, शक होने पर उठाया घूंघट तो उजड़ी 22 साल के अजीम की दुनिया

Sat, 19 Apr 2025 05:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 05:11 PM IST
सार

अजीम का आरोप है कि निकाह के दौरान जब मौलवी ने युवती की जगह उसकी मां काम नाम लिया तो मुझे शक हुआ था। इसके बाद जब मैंने दुल्हन का घूंघट उठाया तो वो लड़की की मां थी।

विज्ञापन
In Meerut a young man was made to marry a 45-year-old mother instead of a 21-year-old girl
22 साल के युवक की करा दी 45 साल की महिला से निकाह - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के शामली में एक युवक के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसके बारे में जानकर न केवल वह खुद हैरान रह गया बल्कि आस पास के इलाके में जिसने सुना वो आश्चर्य में पड़ गया।  

विज्ञापन

बेटी दिखाकर, मां से करा दिया निकाह
मेरठ के ब्रह्मपुरी के रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम का निकाह पिछले हफ्ते एक 21 वर्षीय युवती से होना था। निकाह तो हुआ लेकिन जो दुल्हन के जोड़े में बैठी थी वो वो लड़की नहीं थी जिससे रिश्ता तय हुआ था बल्कि उसकी 45 वर्षीय विधवा मां थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह के लिए पांच लाख रुपये
अजीम ने बताया कि इस निकाह को कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए गए। जब धोखे का पता चलने पर विरोध किया तो युवक को पीटकर भगा दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

शादी से पहले दिखाई गई थी लड़की
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी अजीम ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। 31 मार्च को ईद वाले दिन उसके भाई व भाभी ने उससे कहा कि उसके निकाह के लिए कंकरखेड़ा के फाजलपुर में एक युवती देखी है। जिसके बाद पीड़ित ने भी युवती से मुलाकात की। जहां युवक ने युवती को पसंद कर लिया। पीड़ित के अनुसार युवती से उसका निकाह तय कर दिया गया। 

विरोध जताने पर हुई मारमीट
अजीम का आरोप है कि निकाह के दौरान जब मौलवी ने युवती की जगह उसकी मां काम नाम लिया तो मुझे शक हुआ था। इसके बाद जब मैंने दुल्हन का घूंघट उठाया तो वो लड़की की मां थी। मैंने बाद में जब इसका विरोध जताया तो अजीम के साथ भाई, भाभी व दुल्हन ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को झूठे दुष्कर्म मुकदमे फंसाने की धमकी दी। युवक दुल्हन को विदा कराए बिना लौट आया और थाना पुलिस को शिकायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed