{"_id":"6001f6e18ebc3e2e55065345","slug":"in-mawana-thieves-raided-a-merchant-s-flat-took-away-cash-and-jewelery-mawana-news-mrt520728942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में चोरों ने व्यापारी का फ्लैट खंगाला, नकदी और जेवरात ले उडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में चोरों ने व्यापारी का फ्लैट खंगाला, नकदी और जेवरात ले उडे़
विज्ञापन

मवाना। हस्तिनापुर रोड पर स्थित गोवर्धन एनक्लेव कॉलोनी में चंद मिनटों में ही चोर व्यापारी का फ्लैट खंगालकर फरार हो गए। आरोपी 85 हजार रुपये नकद तथा लाखों रुपये के जेवरात लेकर गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से कुछ आगे गोवर्धन एनक्लेव कॉलोनी स्थित है। कॉलोनी में फ्लैट बने हैं, जिसमें व्यापारी विशाल शर्मा रहते हैं। इनकी गोल मार्केट में खेल के सामान की दुकान है। अपराह्न के समय ये दुकान पर थे और पत्नी कविता फ्लैट के गेट का ताला लगाकर कपडे़ उतारने के छत पर गई थी। करीब 10 मिनट बाद नीचे आई तो फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला था। कमरों में अलमारी खुली मिली तथा सामान फैला हुआ था। सूचना पर व्यापारी विशाल शर्मा घर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। चोरों ने घर में रखे लगभग 85 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र तथा तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, बिछुए आदि जेवरात चोरी किए हैं। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिला प्रचारक ललित शंकर, जयप्रकाश गुप्ता व भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता भी पीड़ित व्यापारी के यहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को तीन दिन में घटना का खुलासा करने का समय दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद पांच संदिग्ध
फ्लैट के पास ही स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाश कैद हो गए हैं। जो एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे।