फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In love affair, the young man brought the girl and made her hostage

मेरठ: प्रेम प्रसंग में युवक किशोरी को लाया और बंधक बनाया

Wed, 15 Feb 2023 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
In love affair, the young man brought the girl and made her hostage
दौराला। चार साल पहले किशोरी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर दूसरे समुदाय का युवक ले आया। आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया। अब किशोरी बालिग हो गई और चार दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी लगने पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने महिला को बंधकमुक्त कराया है। आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

मामला दौराला थाना क्षेत्र का है। विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र कांबोज, किशोर कुमार और बजरंग दल कार्यकर्त्ता नारायण के मुताबिक कि दौराला निवासी दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक के मोबाइल पर खतौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। इस पर दोनों की बात होने लगी। चार साल पहले युवक किशोरी को लेकर आया। युवक ने पत्नी और बच्चे छोड़ दिए। वह मेरठ में नौकरी करता है। आरोप है कि उसने किशोरी को बंधक बनाकर रखा हुआ था।
विज्ञापन

अब किशोरी बालिग हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया है। इसका पता चलने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। दौराला पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर महिला और उसके चार दिन के नवजात को बंधन मुक्त कराया। आरोपी मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पीड़िता ने अपना नाम और पता बताया। आरोपी ने महिला का मुस्लिम नाम रखा था। महिला के मायके वालों को पुलिस ने सूचना दी। पता चला है कि खतौली थाने में उसकी गुमशुदगी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed