फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In-laws threw acid on daughter of former councilor

Meerut News: पूर्व पार्षद की बेटी पर ससुरालियों ने तेजाब फेंका

Fri, 21 Jul 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 21 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
In-laws threw acid on daughter of former councilor
मेरठ। पूर्व पार्षद कय्यूम अंसारी के बेटी पर ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान विवाहिता का हाथ बुरा तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने विवाहिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और जेठ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट निवासी पूर्व पार्षद कय्यूम अंसारी ने बेटी फरीन की शादी तीन साल पहले राशिद से की थी। बृहस्पतिवार रात ससुरालवालों ने दहेज को लेकर फरीन को जमकर पीटा और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे उसका हाथ और पेट झुलस गया। विवाहिता के चीख पुकार मचाने पर पड़ोसियों में उसे बचाया। जानकारी लगने पर मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। विवाहिता के मायके वालों ने ससुर रईस आलम, जेठ आसिफ, देवर रियासत और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि महिला का उपचार कराया जा रहा है। जेठ आसिफ को हिरासत में ले लिया गया है। थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed