{"_id":"63acac35c6e9642f7e14de00","slug":"in-laws-thrashed-woman-s-eyes-gouged-out-city-news-mrt6196864156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ससुराल वालों ने पीटा, महिला की आंख भी फोड़ी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ससुराल वालों ने पीटा, महिला की आंख भी फोड़ी, जानिए पूरा मामला
Thu, 29 Dec 2022 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:57 PM IST
सार
Meerut News : ससुराल वालों ने महिला की जमकर पिटाई की। बताया गया कि महिला की आंख भी फोड़ दी गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बालाजी मंदिर जवाहर क्वार्टर निवासी सुमन अपने पति और बच्चों सहित बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। सुमन के मुताबिक, वह ससुराल वालों से अलग पति और बच्चों के साथ रह रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार शाम उनके ससुर, जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने ईंट मारकर उसकी आंख भी फोड़ दी। आरोप है कि ससुराल वाले घर का सामान भी लूटपाट करके फरार हो गए। इस मामले में जब थाना पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने ससुराल वालों से जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले में सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा