{"_id":"68d974f6ab2b563a6e0f41fa","slug":"in-laws-accused-of-poisoning-woman-to-death-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104515-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ससुरालियों पर महिला को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप, 25 साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ससुरालियों पर महिला को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप, 25 साल पहले हुई थी शादी
Sun, 28 Sep 2025 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:19 PM IST
सार
मेरठ के मवाना में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां गाजियाबाद के रहने वाले पंकज ने बहन मीनू के ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मीनू का फाइल फोटो।
- फोटो : स्रोत : परिजन
विस्तार
मवाना (मेरठ)। गांव पतला निवाड़ी जिला गाजियाबाद निवासी पंकज ने खेड़ी मनिहार निवासी बहन मीनू के ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पंकज ने बताया कि बहन मीनू की 25 साल पहले संजीव से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। कई बार गणमान्य लोगों ने समझौता भी कराया। रविवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। वह खेड़ी मनिहार पहुंचा तो जानकारी हुई कि सभी रक्षापुरम स्थित अस्पताल में हैं।
अस्पताल पहुंचने पर उसे बहन मीनू मृत मिली, लेकिन ससुराल पक्ष से वहां कोई नहीं था। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मीनू बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री अंतुल तेवतिया की मामी हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच की जा रही है।