फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Lalkurti penetration, women's purses blew again, uproar

लालकुर्ती पैंठ में फिर महिलाओं के पर्स उड़ाए, हंगामा

Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
In Lalkurti penetration, women's purses blew again, uproar
लालकुर्ती पैंठ में फिर महिलाओं के पर्स उड़ाए, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पैंठ में चोर गिरोह ने रविवार को यहां आई कुछ महिलाओं के पर्स उड़ा दिए। इसकी भनक लगते ही हंगामा हो गया। एक महिला को पहचानने के बाद पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
लालकुर्ती पैंठ में सामान खरीदने पहुंची चार महिलाओं के रविवार को पर्स चोरी हो गए। पता लगते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यापारियों ने तुरंत संदिग्ध चेहरों की तलाश शुरू की। एक पीड़ित महिला ने छिपने का प्रयास कर रही संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। उसके पास से महिला का पर्स बरामद हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस आरोपी महिला के साथ उसकी कुछ सहयोगी भी थी जो चोरी करके वहां से फरार हो गईं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान वारदात का शिकार हुई कंकरखेड़ा निवासी रीना ने तहरीर देने की बात कही। पुलिस आरोपी महिला को थाने लेकर आ गई। बाद में रीना ने भी लिखकर शिकायत दी। पहले भी यहां कई महिलाएं पुलिस ने पकड़ी हैं, लेकिन हर बार लिखित शिकायत न मिलने के कारण वह आसानी से बच जाने में कामयाब रही हैं। इस बार चार महिलाओं के एक साथ पर्स चोरी हुए हैं। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि एक महिला की ओर से तहरीर दी गई थी लेकिन बाद में वह भी कार्रवाई से इंकार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed