फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Kuseri, a young man was killed by hitting his face and head with a brick.

Meerut News: कुसेड़ी में युवक की ईंट से चेहरे और सिर पर प्रहार कर हत्या

Thu, 27 Feb 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Kuseri, a young man was killed by hitting his face and head with a brick.
जानी खुर्द। गांव कुसेड़ी में मंगलवार की रात अजय उर्फ बिट्टू (28) की ईंट से चेहरे और सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक अजय रुड़की में गन्ना लोडर मशीन ऑपरेटर था। मृतक के भाई हरिओम ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन

गांव कुसेड़ी निवासी अजय उर्फ बिट्टू पुत्र विजयपाल रुड़की में स्थित एक गन्ना मिल में गन्ना लोड़र मशीन ऑपरेटर था। अजय तीन दिन पूर्व अपने ताऊ सत्यपाल के पौत्र तुषार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव कुसेड़ी आया था। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार की सुबह अजय अपने घर से रुड़की जाने के लिए निकला था। उसे मोदीनगर से ट्रेन पकड़नी थी। रात नौ बजे उसने अपनी पत्नी संगीता को कॉल कर कहा कि उसकी ट्रेन निकल गई है। वह कल बुधवार को रुड़की जाएगा। इसलिए घर वापस आ रहा है। लेकिन अजय रात में घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे गांव कुसैडी से निवाड़ी जाने वाली रास्ते पर स्थित अलबेल के बाग किनारे अजय का शव ग्रामीणों को पड़ा मिला। अजय के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी पर जानी पुलिस भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जमा किए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की रिपोर्ट भाई हरिओम ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ संदिग्ध के नाम प्रकाश में आए हैं, पुलिस उन्हें तलाश रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खून से सनी ईंट और शराब की खाली बोतलें मिलीं
पुलिस को मौके पर खून से सनी एक ईंट मिली है। जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर अजय की हत्या की गई है। वही पास ही स्थित सरकारी नल पर भी खून के निशान मौजूद थे। घटनास्थल पर शराब की दो खाली बोतल भी पड़ी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि रात में अजय के साथ दो युवक भी घटनास्थल पर मौजूद थे। अजय ने उनके साथ बैठकर शराब पी थी। पुलिस दोनों युवकों के बारे में पता कर रही है।

-------------
हत्यारों ने शराब पीने के दौरान की हत्या
जानीखुर्द। गांव कुसेड़ी में निवाड़ी मार्ग पर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर मृतक अजय का तहेरा भाई बाली चौकीदार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रात में अजय दो युवकों के साथ बाली के पास गन्ना क्रय केन्द्र पर पहुंचा था। अजय और दोनों अज्ञात युवक पहले से ही शराब के नशे में थे। उन्होंने गन्ना क्रय केन्द्र पर बैठ कर साथ लाई शराब पी। साथ ही अपने साथ लाये खाने को भी तीनों ने वहां बैठ कर खाया। इसके बाद तीनों वहां से गांव जाने की बात कह कर चले गए। अब पुलिस दोनों अज्ञात युवकों के बारे में पता लगाने में लगी है।
-------------
दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठा
अजय के एक पांच साल का बेटा युवी और चार साल की बेटी गोपी हैं। दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया। अजय तीन भाइयों हरिओम और दीपू में सबसे छोटा था।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed