फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Kithaur, the bride and groom sides engaged in a clash and pelted stones at each other during a wedding; several vehicles were damaged, and five people, including a girl, were injured.

Meerut News: किठौर में शादी में वर-वधू पक्ष ने मारपीट कर किया पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त, बच्ची समेत पांच घायल

Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
In Kithaur, the bride and groom sides engaged in a clash and pelted 
stones at each other during a wedding; several vehicles were damaged, 
and five people, including a girl, were injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। मवाना- किठौर मार्ग पर स्थित नूरमहल मंडप में शराब पीकर किसी बात को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने सड़क पर पथराव कर सड़क पर गुजर रहे लोगों को भी नहीं बख्शा। सड़क से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए तथा मारपीट की। जिसमें एक साल की बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते एक थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

किला परिक्षितगढ़ निवासी उमंग त्यागी ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह कार में अपनी मां, बहन तथा एक साल की पुत्री के साथ किठौर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह किठौर नूरमहल मंडप के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसका उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट की तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में उसकी आंख में चोट आई है। इस मामले में पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि कस्बा में अलीगढ़ से बरात आई थी। दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने आपस में मारपीट हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed